मोरम कारोबारियों के दबंगई से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर लगाई गुहार।

Share this post

जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश।

मोरम कारोबारियों के दबंगई से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर लगाई गुहार।मोरम कारोबारियों के दबंगई से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर लगाई गुहार।

जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम अढ़ावल में खनन माफियाओं द्वारा किसानों की भूमिधरी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर वाहनों की आवाजाही कराने और खड़ी फसल नष्ट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया है कि खनन खंड संख्या 2, 10 व 11 में जाने के लिए उनकी आराजियों से अवैध रूप से रास्ता बनाया जा रहा है, जिससे फसलें तबाह हो रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 708क, 708, 744 व 1192 स्थित भूमि पर वर्तमान में फसल बोई गई है, लेकिन खनन माफिया जबरन ट्रकों और भारी वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर किसानों व काश्तकारों को गालियां व जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय खनन अधिकारी, लेखपाल और राजस्व कर्मचारी खनन माफियाओं से मिलीभगत कर रहे हैं, जिससे उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान यूनियन टिकैत संगठन की अगुवाई में, अयाह शाह विधायक की उपस्थिति में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए न्याय की गुहार लगाई और फसलों को नष्ट होने से बचाने तथा अवैध रास्ता निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। किसान का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन