मुरादाबाद में सेवन वंडर्स पार्क का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया।

Share this post

लोकेशन मुरादाबाद।

 

मुरादाबाद में सेवन वंडर्स पार्क का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया।

मुरादाबाद में सेवन वंडर्स पार्क का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया।

मुरादाबाद में सरकारी खाली पड़ी जमीन पर तैयार किया गया ‘सेवन वंडर्स पार्क’ आज आम जनता को समर्पित कर दिया गया। स्क्रैप और अनुपयोगी वस्तुओं से बने इस अनोखे पार्क का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया। यह पार्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन द्वारा विकसित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार करीब ढाई साल की लगातार मेहनत के बाद यह परियोजना साकार हो पाई है। पार्क की खासियत यह है कि इसमें वेस्ट मटेरियल से देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों की प्रतिकृतियां तैयार की गई हैं, जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी प्राप्त हो सके। मंडलायुक्त ने बताया कि इस पार्क का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि हर बेकार समझी जाने वाली वस्तु वास्तव में बेकार नहीं होती, बल्कि उसका पुनः उपयोग कर उसे उपयोगी बनाया जा सकता है। पार्क का रंग संयोजन न्यूट्रल रखा गया है, जिससे इसकी कलात्मकता और भी उभरकर सामने आती है। उद्घाटन के दौरान मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान पर जोर दिया।

प्रशासन का मानना है कि ‘वेस्ट वंडर्स पार्क’ न केवल शहर की नई पहचान बनेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति समाज को प्रेरित भी करेगा।

 

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन