दबिश के दौरान 550 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट

Share this post

रायबरेली _

 

दबिश के दौरान 550 किग्रा० लहन मौके पर नष्टदबिश के दौरान 550 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट

 

22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 2 अभियोग पंजीकृत

 

 

रायबरेली: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 डॉ रमेश यादव एवं थाना प्रभारी सरेनी की संयुक्त टीम तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 अखिलेश कुमार एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

 

टीमों द्वारा तहसील लालगंज के थाना सरेनी अंतर्गत ग्राम पूरनपुर एवं बैरआ में ड्रोन कैमरा द्वारा तथा थाना मिलएरिया के अन्तर्गत ग्राम सिद्धा का पूरवा व मालिन का पूरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 550 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 2 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन