*बहराइच-;
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि , शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

बहराइच.. अमेरिका व इजराइल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता व शिया धर्मगुरु अयातुल्ला खामेनेई की मौत को लेकर शिया समुदाय में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है । जगह जगह पर शिया समुदाय के लोग उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए जुलूस निकाल प्रदर्शन कर रहे हैं । देर रात नगर में शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल उन्हें श्रद्धांजलि दी ।नगर के अकबरपुरा इलाके में स्थित मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के हमले में मारे जाने के बाद मजलिस का अयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इसके बाद बड़े पैमाने पर सीया समुदाय के लोगों के कैंडल मार्च निकाला इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने काह की हमारे धर्मगुरू किसी ताकत के आगे झुके नहीं उन्हें शहीद होना पसंद था ।शिया समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार से अपनी नीति को स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में तत्काल दखल देना चाहिए।




