सदर  विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र सिंह के द्वारा दी गई सेंट्रल बार एसोसिएशन को 5 लाख रु की चेक 

Share this post

रायबरेली _

सदर  विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र सिंह के द्वारा दी गई सेंट्रल बार एसोसिएशन को 5 लाख रु की चेक सदर  विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र सिंह के द्वारा दी गई सेंट्रल बार एसोसिएशन को 5 लाख रु की चेक 

 

रायबरेली 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों में सुदबुदाहट जोरों पर है ऐसे में राजनीति ओर भी गर्म होती जा रही है।बात अगर रायबरेली सदर विधानसभा 180 सीट की कर ले तो मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी से अदिति सिंह जिनके सामने सदर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र सिंह अब चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है और जनता के बीच जा रहे हैं और जो भी समस्याएं बनी है उन समस्याओं का निवारण भी कर रहे हैं।फिलहाल अभी तक योगेंद्र सिंह ने यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे लेकिन जिस तरह से उनका जनता के बीच में जाना और समस्याओं के प्रति लोगों से बातचीत करना कहीं ना कहीं 2027 के चुनाव में जरूर एक बड़ा फायदा योगेंद्र सिंह को मिलने वाला है। आपको बताते चलें सदर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र सिंह आज रायबरेली के दीवानी कचहरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन को ₹500000 की चेक दी।साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि सभी बुद्धिजीवी वरिष्ठ के आशीर्वाद से मैं जरूर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लूंगा और आने वाले समय में अगर जनता ने मेरा साथ दिया तो जरूर रायबरेली सदर विधानसभा का नक्शा बदला जाएगा क्योंकि अब जनता भी बदलाव की ओर देख रही है उन्हें अच्छे नेता कि नहीं कार्य की जरूरत है।

 

वहीं इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश तिवारी और योगेंद्र कुमार दीक्षित ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भविष्य में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी शख्स के द्वारा इतनी बड़ी राशि दी गई,ना तो वह किसी पद पर हैं ना ही कोई सरकारी अफसर ओर न समाजसेवी।लेकिन उन्होंने बार एसोसिएशन सभागार की स्थिति को देखते हुए ₹500000 की धनराशि का चेक प्रदान किया।हम सभी अधिवक्ता भाई योगेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

 

 

फिलहाल योगेंद्र सिंह का प्रथम लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना।देखा जाता कि अक्सर निचले तप के लोग शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते वैसे में उनका प्रथम लक्ष्य है शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना और आने वाली युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना।वही मीडिया से रूबरू होते हुए योगेंद्र सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र कुमार दीक्षित ने क्या कुछ कहा आइए आइए आपको सुनाते हैं।।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन