दो ट्रकों के आपसी टक्कर में लगी आग तीन की मौत।

Share this post

जनपद बांदा _

दो ट्रकों के आपसी टक्कर में लगी आग तीन की मौत।

दो ट्रकों के आपसी टक्कर में लगी आग तीन की मौत।

उत्तर प्रदेश के बांदा में भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों के आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक में आग लग जाने की वजह से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फायर विकेट की टीमों ने पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए एक खलासी को बचाने में सफलता हासिल की है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बता दें _घटना बाँदा के मटौंध थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास की है जहां देर रात्रि को बांदा महोबा मार्ग पर अनियंत्रित दो ट्रक आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई, आग लगते ही एक ट्रक के चालक और क्लीनर तथा दूसरे ट्रक के चालक की जलकर मौत हो गई, वहीं दूसरे ट्रक के क्लीनर को पुलिस के रेस्क्यू के चलते किसी तरीके से बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर जिले के रहने वाले ट्रक चालक कबरई गिट्टी लेने आए हुए थे।

जनपद बांदा में इस समय सड़क हादसों में बाढ़ सी आ गई है जहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं, और कोई ना कोई अप्रिय घटना सुनने को मिल ही जाती है, लेकिन वही जिम्मेदार संभागी परिवहन विभाग के अधिकारी अपने कानों में तेल डाले हुए पड़े हुए हैं। आखिर जिम्मेदार अधिकारी इन पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पाते यह गौर करने की बात है, जहां आए दिन ओवरलोड और निर्धारित गति से ओवर स्पीड पर वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। पुलिस ने रेस्क्यू कर आज पर काबू पाया है और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन की आग में जलकर मौत होने की बात डाक्टर ने बताई है। शवों को मर्चरी वार्ड में रखवा दिया गया है और पुलिस के द्वारा सभी का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन