लखनऊ _
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. CK दीक्षित ने रामनवमी पर दी शुभकामनाएं
लखनऊ। पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलानुशासक एवं डीन प्रोफेसर डॉ. CK दीक्षित ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो आज के समय में भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
प्रोफेसर डॉ. दीक्षित ने आगे कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का वातावरण स्थापित करना चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पावन अवसर पर एक-दूसरे के प्रति सद्भावना रखें और समाज को सकारात्मक दिशा देने में अपना योगदान दें।
उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह हमें नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अंत में प्रोफेसर डॉ. CK दीक्षित ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि वे सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।
(प्रेषक)
प्रो. डॉ. Ck दीक्षित कुलानुशासक एवं डीन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ







