*लखनऊ में सम्मान और संवाद की मिसाल: शिष्टाचार भेंट में झलकी आत्मीयता और संस्कार*

लखनऊ।
नवाबी तहज़ीब और अदब की पहचान मानी जाने वाली राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सम्मान, संवाद और सामाजिक सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान एवं समाजवादी युवा नेता निरंजन शर्मा ने वरिष्ठ व्यक्तित्व, उप महामंत्री भूतपूर्व सैनिक एवं जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के अवधेश पाण्डेय से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें अपनत्व, आदर और समाजहित के प्रति समर्पण की भावना साफ झलकती रही। आगंतुकों ने श्री पाण्डेय को स्मृति चिन्ह, “कदम-कदम” कैलेंडर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह आत्मीयता और सौहार्द से भरा रहा।
श्री अवधेश पाण्डेय ने भी सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर संवाद करते हैं। तो विकास और सहयोग के नए रास्ते खुलते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज सेवा, पत्रकारों के अधिकारों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक ने यह संदेश दिया कि आपसी सम्मान और सहयोग ही एक सशक्त समाज की नींव होते हैं।
यह शिष्टाचार भेंट न केवल एक सम्मान समारोह बनी, बल्कि सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर गई।






