*बहराइच-;
गब्बर सिंह की 120 करोड़ की संपत्ति हुई रिलीज , कोर्ट ने गैंगस्टर की एफ आई आर को किया था रद्द*

बहराइच .जिले के जनपद की गैंगस्टर कोर्ट ने बीते दिनों देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर व उनके परिवार के नाम पर नगर में स्थित 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को अवमुक्त करने के निर्देश दिए थे । जिसके बाद उनके वकीलों की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने चार साल पहले सीज की गई उनकी पांच संपत्तियों को रिलीज कर दिया है । पयागपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र सिंह के ख़िलाफ़ करीब पचास मामले दर्ज है । चार साल पहले जिला प्रशासन ने नगर के डीगीहा इलाके में स्थित उनकी पत्नी सारिका सिंह के नाम बने बंधन होटल समेत करीब 120 करोड़ रूपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज कर दिया था ।बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर की एफ आई आर को रद्द करने के निर्देश दिए थे । जिसके बाद बहराइच की गैंगस्टर अदालत ने जिलाधिकारी को जब्त की गई संपत्तियों को रिलीज करने के निर्देश दिए थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब्त की गई संपत्तियों को अवमुक्त कर दिया ।देवेंद्र प्रताप सिंह के अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर न्यायधीश के आदेश के बाद आज सीज की गई पांच संपत्तियों को अवमुक्त किया गया है ।







