कांग्रेस सांसद राकेश राठौर बोले- ब्राह्मण समाज बीजेपी का अंधभक्त:सीतापुर में विद्युत संविदाकर्मियों के धरने में शामिल होने पहुंचे थे,

Share this post

सीतापुर उत्तर प्रदेश _

 

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर बोले- ब्राह्मण समाज बीजेपी का अंधभक्त:सीतापुर में विद्युत संविदाकर्मियों के धरने में शामिल होने पहुंचे थे,कांग्रेस सांसद राकेश राठौर बोले- ब्राह्मण समाज बीजेपी का अंधभक्त:सीतापुर में विद्युत संविदाकर्मियों के धरने में शामिल होने पहुंचे थे,

सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा- देश की जनता जो पिस रही है, वह आप जैसे अंधभक्तों के कारण पिस रही है। पाण्डेय जी, मिश्रा जी, दीक्षित जी…। सासंद विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों के धरने में शामिल होने पहुंचे थे।

सीतापुर के सुदामापुरी में स्थित विद्युत कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर संविदाकर्मी धरने पर बैठे थे, जिन्हें संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी कर दी। उन्होंने अपने संबोधन में ब्राह्मणों को भाजपा का अंधभक्त बताया।

उन्होंने आगे कहा कि लोग महंगाई और समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी एक ही पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि अभी एक स्वजातीय व्यक्ति गैस लेने के लिए लाइन में खड़ा था, कह रहा था कि मिले चाहे न मिले, चूल्हा जला लेंगे लेकिन वोट वहीं देंगे।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि लोग मामूली वेतन पर जोखिम भरा काम करने को तैयार हैं, लेकिन राजनीतिक समर्थन नहीं बदलते। उन्होंने कहा- 9 हजार रुपए के लिए बिजली के तार पकड़ लेंगे, लेकिन जिंदाबाद उधर ही करेंगे। यह कहते हुए उन्होंने भाजपा पर तंज कसा। उनके इस बयान पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने तालियां भी बजाईं।

हालांकि, सांसद के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों की ओर से इस टिप्पणी की आलोचना की जा रही है और इसे एक विशेष वर्ग के प्रति आपत्तिजनक बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन