बहराइच _
बहराइच में शिव-पार्वती मंदिर की जमीन पर कब्जे को

लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे बाबा मंगलदास
दरगाह थाना क्षेत्र से जमीन विवाद और मंदिर के अपमान
का एक बड़ा मामला सामने आया है।
सलारगंज स्थित शिव-पार्वती मंदिर के सेवादार बाबा
मंगलदास ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए
बाबा मंगलदास कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे,
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं
बाबा का कहना है कि दबंगों द्वारा न केवल मंदिर की जमीन पर अवैध
कब्जा किया जा रहा है, बल्कि मंदिर प्रांगण में जानबूझकर गंदगी भी फैलाई जा रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।







