पैदल मार्च का नेतृत्व एएसपी आलोक सिंह ने किया।

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

रायबरेली के नए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया।

 

पैदल मार्च का नेतृत्व एएसपी आलोक सिंह ने किया।पैदल मार्च का नेतृत्व एएसपी आलोक सिंह ने किया।

उनके साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी अरुण नोहार और शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह भी मौजूद रहे। मार्च का मुख्य उद्देश्य शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लेना, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था।

 

पुलिस टीम ने शहर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील मोहल्लों में गश्त की। इस दौरान, अधिकारियों ने आम जनता और स्थानीय व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

 

एएसपी आलोक सिंह ने अपने मातहत अधिकारियों को नियमित रूप से पैदल गश्त करने और रात्रि चेकिंग अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन