लव जिहाद व अवैध धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग, डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के लिए सम्बोधित ज्ञापन

Share this post

लोकेशन कौशाम्बी_

 

लव जिहाद व अवैध धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग, डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के लिए सम्बोधित ज्ञापनलव जिहाद व अवैध धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग, डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के लिए सम्बोधित ज्ञापन

 

हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

कौशाम्बी। जनपद में कथित “लव जिहाद” और अवैध धर्मांतरण के मामलों को लेकर नागरिकों ने कड़े कानून और प्रशासनिक व्यवस्था की मांग उठाई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसे मुख्यमंत्री तक भेजने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम की अगवाई हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक यशवंत यदुवंश ने किया। उन्होंने ज्ञापन में कहा गया कि प्रलोभन, छल या दबाव के जरिए होने वाले धर्मांतरण पर रोक के लिए हर जिले में विशेष पुलिस थाने बनाए जाएं। साथ ही मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) गठित करने और त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की मांग की गई है, जहां छह माह के भीतर मामलों का निस्तारण हो।

इसके अलावा, ऐसे मामलों में सहयोग करने वालों—जैसे आर्थिक सहायता देने वाले, फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले या साजिश में शामिल लोगों—पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। विवाह या संबंध के लिए फर्जी पहचान के उपयोग को विशेष अपराध घोषित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

ज्ञापन में अंतरधार्मिक विवाहों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सूचना प्रणाली लागू करने और विवाह की स्वेच्छा की पुष्टि के लिए दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति जरूरी करने की बात कही गई है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर जिम, सैलून और मसाज सेंटरों में कर्मचारियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने और महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया है।

वहीं, केवल विवाह के उद्देश्य से किए जाने वाले धर्मांतरण पर नियंत्रण और विवाह के बाद महिला को अपने मूल धर्म के पालन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

इस मौके पर अंकित दिवाकर, सर्वेश पटेल, बीरेंद्र दिवाकर, प्रकाश दुबे, हिमांशु यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि इन कदमों से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन