लोकेशन – हापुड़
स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम का जोरदार विरोध, महिला ने डंडे से तोड़ा मीटर

हापुड़ जनपद के मोहल्ला रामगढ़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विद्युत विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची। विभाग की इस कार्रवाई का स्थानीय महिलाओं ने उग्र विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी हंगामे के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया, जहाँ एक महिला अपने घर के बाहर लगे स्मार्ट मीटर को डंडे से पीटकर तोड़ती हुई नजर आई। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेज गति से चलते हैं, जिससे उनका बिजली का बिल दोगुना-तिगुना आ रहा है। उनकी मांग है कि इन स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाया जाए और पुराने मीटर वापस लगाए जाएं भारी हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया।







