पुतला दहन के दौरान हादसा, भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलसा।

Share this post

*बहराइच:

 

पुतला दहन के दौरान हादसा, भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलसा।

पुतला दहन के दौरान हादसा, भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलसा।

बहराइच_जिले के कोतवाली नगर इलाके के डीएम चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया। अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकने के दौरान आग की चपेट में आने से bjp की पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलस गया। भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल डीएम चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और वे उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल अवस्था में विधायक को तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक चेहरा झुलसा है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन