*गौरीफंटा पुलिस और SSB ने ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली युवक को किया गिरफ्तार*

*लखीमपुर खीरी यूपी*
*गौरीफंटा खीरी।* जनपद खीरी के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘कवच योजना’ के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार, 2 मई को गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एक किशोर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल निर्देशन में थाना गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की टीम संयुक्त रूप से बनगवां बाजार के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को जंगल से होकर कच्चे रास्ते के जरिए नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक की सूचना मिली। घेराबंदी कर पकड़े गए किशोर की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार किया गया आरोपी एक बाल अपचारी है, जिसकी पहचान नवीन माझी (उम्र करीब 17 वर्ष), पुत्र महादेव माझी, निवासी जिला डोटी, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। गौरीफंटा पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 13/26 के तहत धारा 8/21/23 NDPS ACT में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल अपचारी का चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। थाना गौरीफंटा पुलिस,उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार
एसएसबी टीम (F कम्पनी गौरीफन्टा)
सहायक कमाण्डेन्ट विवेक यादव,
स०उ०नि० राजीव कुमार,
आरक्षी दिलीप कुमार डांगर, टिंकू घोष, एस लाल बिक थांक,आरक्षी योगेन्द्र कुमार (डॉग हैण्डलर)
पुलिस विभाग के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ‘कवच योजना’ के तहत निगरानी और तेज कर दी गई है।






