जनपद फतेहपुर के ओती खंड में जमकर हो रही ओवरलोडिंग, नियमों और मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Share this post

ओती खंड संख्या-4 मौरम खदान में चरम पर अनियमितता

फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

जनपद फतेहपुर के ओती खंड में जमकर हो रही ओवरलोडिंग, नियमों और मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां

 

खदानों में अवैध खनन का पहले भी हो चुका है भारी-भकरम जुर्माना

 

खनिज विभाग की पूर्व में कार्यशैली आ चुकी है सवालों के घेरे में

 

पूर्व के जिलाधिकारी के कार्यकाल में अवैध खनन करने वाली खदानों के खिलाफ चल चुका है चाबुक

 

आखिर क्यों नहीं रूक पाती है खदानों से ओवरलोडिंग

 

पांच-पांच सालों के लिए हुई मौरम खदान के पट्टा धारकों की मनमानी से स्थानीय भी हो रहे परेशान

 

कहीं सड़कें टूटी तो कहीं पर ओवरलोड ट्रकों के हादसों में जा रही लोगों की जान

 

जांच टीमों के खदानों में पहुंचने से पहले ही पहुंच जाती है सूचना

 

ओती खंड संख्या-4 मौरम खदान में इन दिनों नियमों की जमकर अनदेखी की जा रही है।

 

 

यहां खुलेआम ओवरलोडिंग हो रही है और खनन मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

 

इतना ही नहीं, इन खदान पर पहले भी अवैध खनन को लेकर भारी-भरकम जुर्माना लग चुका है, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

 

खनिज विभाग की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।

बताया जाता है कि पूर्व जिलाधिकारी के कार्यकाल में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई थी, लेकिन अब फिर वही हालात देखने को मिल रहे हैं।

 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खदानों से ओवरलोडिंग रुक क्यों नहीं पा रही है?

 

पांच-पांच साल के पट्टों पर चल रही इन खदानों में पट्टा धारकों की मनमानी से स्थानीय लोग भी परेशान हैं।

कहीं सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है, तो कहीं ओवरलोड ट्रकों की वजह से हादसे बढ़ रहे हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा रही है।

 

चौंकाने वाली बात यह भी है कि जांच टीमों के पहुंचने से पहले ही खदान संचालकों को सूचना मिल जाती है, जिससे कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन