एक लाख का इनामी दुष्कर्म आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Share this post

जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

एक लाख का इनामी दुष्कर्म आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारएक लाख का इनामी दुष्कर्म आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फतेहपुर जनपद में खागा, हथगांव, थरियांव पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। थाना खागा क्षेत्र के बरकपुर ससुर खदेरी नदी किनारे जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान ₹1 लाख का इनामी आरोपी बबलू सिंह उर्फ मन्ना सिंह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। आरोपी पर दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

मौके से पुलिस ने अवैध तमंचा 315 बोर, 4 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा ₹1600 नकद बरामद किए हैं।

#Fatehpur #UPPolice #Encounter #BreakingNews

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

कॉंग्रेस पार्टी अर्जुन पासी पूर्व प्रत्याशी सलोन विधानसभा के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

ताजातरीन

कॉंग्रेस पार्टी अर्जुन पासी पूर्व प्रत्याशी सलोन विधानसभा के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।