लोकेशन.. कौशाम्बी
परीक्षा देने निकली बेटी को बनाया सौदेबाजी का शिकार… लेकिन कौशाम्बी पुलिस बनी फरिश्ता!
बता दें _कौशाम्बी में मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां हाईस्कूल परीक्षा देने निकली एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। दरिंदों ने मासूम को बंधक बनाकर 70 हजार रुपये में बेच दिया और जबरन शादी करा दी।
लेकिन एसपी सत्यनारायण के सख्त निर्देशन में कोखराज पुलिस ने दमदार एक्शन लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पीड़िता को कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 महिलाओं समेत 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी किशोरी को कमरे में बंद रखकर मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। पुलिस ने 07 मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई जारी है।
“कौशाम्बी पुलिस का ऑपरेशन बना मासूम की नई जिंदगी की उम्मीद!”।।






