चर्चित संगोलीपुर गढ़ा मौरंग खदान से जुड़ा एक और मामला सामने आया है।

Share this post

*⏭️मौरंग कारोबारी पर किसान ने लगाए गंभीर आरोप*

*⏭️जमीन का रास्ते में इस्तेमाल, मुआवजा नहीं… मांगने पर मिलती है धमकी*

जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

चर्चित संगोलीपुर गढ़ा मौरंग खदान से जुड़ा एक और मामला सामने आया है।

जिससे खनन कारोबारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बार सम्पूर्ण समाधान दिवस पर खागा तहसील पहुंचे एक किसान ने संगोलीपुर गढ़ा मौरंग खदान के मौरंग कारोबारी पर दबंगई दिखाने, धमकाने और बिना मुआवजा दिए उसकी भूमिधरी जमीन का उपयोग रास्ते के रूप में करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। तहसील दिवस में अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए किसान भावुक हो गया। उसने कहा कि उसकी भूमिधरी जमीन को खदान तक आने-जाने वाले भारी वाहनों के रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन आज तक उसे कोई मुआवजा नहीं दिया गया। किसान का आरोप है कि खदान का संचालन नवम्बर-दिसंबर से लगातार किया जा रहा है और उसी समय से उसकी जमीन पर वाहनों की आवाजाही बनी हुई है। पीड़ित किसान ने बताया कि जब भी वह मौरंग कारोबारी से मुआवजे की मांग करता है तो उसे धमकाया जाता है और दबाव बनाकर चुप रहने को कहा जाता है। किसान का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के लगातार गुजरने से सड़क और खेतों में धूल का गुबार उड़ता है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इस कारण खेतों की उपज घटने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। किसान ने यह भी आरोप लगाया है कि न्याय की उम्मीद में वह कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है। शिकायत और पैरवी में इतना पैसा खर्च हो गया कि उसे अपने बच्चों की फीस तक के पैसे लगाने पड़े। इसके बावजूद अभी तक उसे कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार सामने आ रहे आरोपों के बाद संगोलीपुर गढ़ा मौरंग खदान की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन