लोकेशन देवरिया 
गैस मूल्य वृद्धि पर सपा का विरोध कमर्शियल गैस कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज तहसील रोड पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेता विजय रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों की नीतियों के कारण गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता हासिल की थी, लेकिन आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और जनता परेशान है।
विजय रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और आने वाले समय में सपा की सरकार बनने पर महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने का काम किया जाएगा।





