देवरिया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइक बरामद

Share this post

लोकेशन देवरिया

 

देवरिया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइक बरामददेवरिया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइक बरामद

देवरिया। जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार भोर में चीनी मिल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बिहार के सिवान निवासी सुमित कुमार और गोपालगंज निवासी विकास कुमार को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते थे और बाद में बेच देते थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई छह अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं।

बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर, पैशन प्रो और एचएफ डीलक्स समेत कुल आठ बाइक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कई बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन