40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन बरामद कर मौके पर नष्ट  

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

 

40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन बरामद कर मौके पर नष्ट

40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन बरामद कर मौके पर नष्ट  

3 अभियोग पंजीकृत, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

रायबरेली, जिलाधिकारी सरनीत कौर के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

 

टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरबक्शगंज संदिग्ध ग्राम – घाटमपुर, पथरीगढ़ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों व संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 3 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन