*कथित लव जिहाद मामले को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग*

Share this post

*लखीमपुर खीरी: यूपी*

 

*कथित लव जिहाद मामले को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग**कथित लव जिहाद मामले को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग*

 

 

लखीमपुर खीरी में कथित लव जिहाद के एक मामले को लेकर सोमवार को पीड़ित परिजन और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई साथ ही पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजन नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीण गौतम पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सस्पेंड करने की मांग की ।

 

जानकारी के अनुसार, थाना मितौली क्षेत्र के वीरमपुर गांव निवासी इरफान गाजी पर आरोप है कि उसने थाना नीमगांव क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के भाई ने 23 मई 2026 को थाना नीमगांव में लिखित शिकायत दी थी।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और उन्हें कई दिनों तक थाने के चक्कर कटवाए। बाद में 26 मई 2026 की रात मुकदमा दर्ज किया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि युवती के बरामद होने के बाद पुलिस ने परिजनों को बिना सूचना दिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

इन्हीं आरोपों को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की।

इसी दौरान कार्यालय के अंदर पीड़ित मां की तबियत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई जिसे क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने पीड़ित मां का मुंह धुला, और पानी पिलाकर होश में लाई।

प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

 

पुलिस का पक्ष मामले में – पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच नियमानुसार की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल है और सभी की नजर पुलिस जांच एवं आगामी कार्रवाई पर बनी हुई है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन