पत्नी व नाबालिग पुत्र के अपहरण और हत्या की आशंका, एसपी से एफआईआर दर्ज करने की मांग

Share this post

पत्नी व नाबालिग पुत्र के अपहरण और हत्या की आशंका, एसपी से एफआईआर दर्ज करने की मांगपत्नी व नाबालिग पुत्र के अपहरण और हत्या की आशंका, एसपी से एफआईआर दर्ज करने की मांग

 

फतेहपुर। जनपद के थाना राधानगर क्षेत्र के ग्राम ढकौली निवासी उपेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर अपनी पत्नी एवं नाबालिग पुत्र के अपहरण तथा संभावित हत्या की आशंका जताते हुए नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी उपेन्द्र कुमार के अनुसार उनकी पत्नी सविता देवी अपने मायके ग्राम ढकौली में अपनी माता की देखभाल के लिए रह रही थीं। उनके साथ उनका लगभग 10 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ एवन भी निवास कर रहा था। आरोप है कि 18 मई 2026 की सुबह करीब 5 बजे सविता देवी अपने पुत्र के साथ शौच के लिए घर से निकली थीं, जिसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। उपेन्द्र कुमार का आरोप है कि ग्राम ढकौली के कुछ दबंग एवं रसूखदार लोगों ने उनकी पत्नी की पैतृक संपत्ति हड़पने की नीयत से उनका अपहरण कर लिया है। उसने बताया कि बाद में उक्त संपत्ति से संबंधित एक कथित फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र भी तैयार कराया गया, जिससे पूरे मामले में साजिश की आशंका और गहरा गई है।प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उनकी पत्नी और नाबालिग पुत्र की हत्या कर साक्ष्य मिटाए जाने की भी संभावना है। उसने यह भी कहा कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर हैं और सही-गलत का निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं, जिसका कथित रूप से आरोपियों द्वारा फायदा उठाया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन