आवास आवंटन में धांधली,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत,

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

आवास आवंटन में धांधली,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत,आवास आवंटन में धांधली,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत,

रायबरेली मामला जनपद के ग्राम बेला खारा ब्लॉक राही का निकल कर सामने आया है जहां आज दर्जनों ग्रामीण ने DM रायबरेली को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की गई है जिनके पास पक्के मकान और गाड़ियां हैं उनका नाम लिस्ट में है। वही असल में गरीब जिनके पास छत नहीं।उनका नाम लिस्ट से काट दिया गया है। जो पात्र हैं उन्हें आवास की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।ग्रामीणों का दावा है कि 10000 – 10000 रुपए लेकर अपात्रों को कॉलोनी सौंप दी गई है।ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

दरअसल आज सैकड़ों ग्रामीण जिला अधिकारी की चौखट पहुंच कर उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कॉलोनी की जांच की जाए जिनके पास पक्का मकान चार पहिया वाहन है उनके नाम भी लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं।प्रधान ने गांव में जमकर भ्रष्टाचार किया है।प्रधान राजेश कुमार सोनी ने केवल गांव में भ्रष्टाचार किया है असल गरीब लोगों के पास मकान नहीं है, ओर जो पात्र हैं जिनका नाम लिस्ट में है उनका भी नाम बेला खारा प्रधान राजेश सोनी ने लिस्ट से काट दिया गया है।वह कुछ लोगों का आरोप है कि ₹10000 लेकर आपत्रों को कालोनी दे दी गई है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारी से जांच करा कर पात्र लोगों को कॉलोनी दिलाए जाने की मांग की है। फिलहाल अब देखना है कि पात्र लोगों को आवास मुहैया कराया जाएगा, या फिर यूं ही भ्रष्टाचार की चासनी में चढ़ते रहेंगे पीड़ित ग्रामीण।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन