*लोकेशन बुलंदशहर*
*जिला अस्पताल बना अखाड़ा, दो महिलाओं के बीच जमकर हुआ झगड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस*


आपको बता दें कि बुलंदशहर जिला अस्पताल परिसर आज अखाड़े में तब्दील हो गया, दो महिलाओं के बीच पहले तो आपस में कहा सुनी हुई जो कि बढ़ते बढ़ते लड़ाई झगड़ा तक पहुंच गई, मौके पर जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे और बीच बचाव करवाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानी, एक दूसरे के बाल पकड़ कर मारपीट करती रही, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं और उनके साथ एक युवक को पूछताछ के लिए ले गए।







