लोकेशन रायबरेली


वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का हुवा आयोजन
रायबरेली उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए सरकार एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका लक्ष्य एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना। उत्तर प्रदेश सरकार के सामाजिक वानिकी विभाग और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में यह महा अभियान चलाया जा रहा है इस साल का नारा है हरा-भरा प्रदेश खुशियों का संदेश सुरक्षित जीवन समृद्ध परिवेश।
रायबरेली जिले में भी इस महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर।जिले का मुख्य कार्यक्रम खीरों ब्लॉक के सरस्वती इंटर कॉलेज में सुबह 10:15 पर प्रारंभ हो गया है जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे उनके साथ ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।दिनेश प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व को बताया।साथ ही सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाया।
वही रायबरेली की जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि इस पौधारोपण अभियान में बढ़कर हिस्सा ले।कार्यक्रम के आयोजक है प्रभागीय निदेशक प्रखर मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता और जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एक पेड़ मां के नाम आप सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और पौधे लगाए ज्यादा पौधे लगाने से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और स्वच्छ वायु भी हम लोगों को प्राप्त होगी।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984