प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएंगी एक लाख राखियाँ पाती – प्रवीण पांडेय 

Share this post

फतेहपुर उत्तर प्रदेश _

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएंगी एक लाख राखियाँ पाती – प्रवीण पांडेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएंगी एक लाख राखियाँ पाती - प्रवीण पांडेय 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएंगी एक लाख राखियाँ पाती – प्रवीण पांडेय

 

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने शुरू किया “राखी भेजो, राज्य माँगो” अभियान

 

 

बुन्देलखण्ड के सभी जिलों से शुरू किया गया अभियान

 

खागा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने अपने जनअभियान “राखी भेजो, राज्य माँगो” की औपचारिक शुरुआत कर दी है। अभियान के तहत इस रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लाख राखियाँ तथा बहनों के भावनात्मक पत्र भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

 

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ‘बुंदेलखंडी’ ने बताया कि अभियान को अधिक प्रभावी एवं संगठित बनाने के लिए झांसी, चित्रकूट धाम और अंतर्वेद (फतेहपुर) क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्षों के नेतृत्व में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा व्यापक जनआंदोलन है।

 

केंद्रीय कार्यालय प्रमुख एवं राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट डालचंद्र ने बताया कि अभियान को गांव-गांव और विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

 

झांसी क्षेत्र में झांसी महानगर से विनोद गुर्जर, झांसी ग्रामीण से संजय अग्रवाल, ललितपुर से राजू बुकसेलर, जालौन से संजय बाल्मीकि, निवाड़ी से देवेंद्र राय, दतिया से मुकेश सोनी, टीकमगढ़ से पुनीत अग्रवाल तथा सागर से मृगेंद्र सिंह को जिला प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीरज स्वामी को सौंपी गई है।

 

चित्रकूट धाम क्षेत्र में चित्रकूट से डालचंद्र, बांदा से यज्ञेश गुप्ता, महोबा से के.पी. राजपूत, पन्ना से दिनेश तिवारी, हमीरपुर से शिवनारायण तिवारी, छतरपुर से चंद्रभान राय तथा दमोह से ज्ञानेश्वर कुशवाहा को जिला प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेमसागर दीक्षित होंगे।

 

अंतर्वेद (फतेहपुर) क्षेत्र में फतेहपुर से राम प्रसाद विश्वकर्मा, खागा से जनार्दन त्रिपाठी तथा घाटमपुर से देवव्रत त्रिपाठी ‘देव’ को जिला प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी जनार्दन त्रिपाठी को दी गई है।

 

प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता के अनुसार जुलाई माह में सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

 

प्रवीण पांडेय ‘बुंदेलखंडी’ ने कहा, “यह कोई उपहार नहीं, बल्कि बहनों का भरोसा और भाइयों का अधिकार है। इस रक्षाबंधन पर राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि जन-चेतना का प्रतीक बनकर दिल्ली तक बुंदेलखंड की आवाज़ पहुंचाएगी।”

 

उन्होंने बुंदेलखंड के सभी सामाजिक संगठनों, विचार परिवार, विद्या भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान बुंदेलखंड की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को लोकतांत्रिक तरीके से देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन