लखनऊ_
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के उदेतखेड़ा आउटर पर हुआ सड़क हादसा


बिहार से हरियाणा के पानीपत जा रही डबल डेकर बस की स्विफ्ट कार से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे, जो जौनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
कार सवार जौनपुर से लखनऊ के राजाजीपुरम जा रहे थे।
. हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति को मामूली चोट आई।
बस में करीब 90 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बस चालक सदानंद के अनुसार, एक ट्रक ने अचानक कट मार दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
. सूचना पर काकोरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य कराया।
हादसे के चलते कुछ समय तक आउटर रिंग रोड पर आवागमन प्रभावित रहा।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।






