राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग: अर्पित कुमार को सौंपी गई राष्ट्रीय सचिव की कमान, राज्यों की निगरानी का मिला अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग: अर्पित कुमार को सौंपी गई राष्ट्रीय सचिव की कमान, राज्यों की निगरानी का मिला अतिरिक्त प्रभार,


राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में सांगठनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशिकांत राय जी के निर्देशानुसार श्री अर्पित कुमार को राष्ट्रीय सचिव के पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. निशा सिंह द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, अर्पित कुमार को संगठन में सभी राज्यों की निगरानी का अतिरिक्त कार्य भी सौंपा गया है। वह अपनी रिपोर्ट सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव को प्रस्तुत करेंगे। डॉ. निशा सिंह ने संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की है कि वे आयोग को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष से बने राष्ट्रीय सचिव
पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे अर्पित कुमार ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, राष्ट्रीय प्रभारी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव जी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
‘पद बाद में, पहले हम एक परिवार हैं’
नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अर्पित कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा,
“राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का प्रत्येक पदाधिकारी—चाहे वह राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील अथवा ब्लॉक स्तर का हो—समान रूप से सम्माननीय है। मेरे लिए पद बाद में है, पहले हम सभी एक परिवार हैं और आप सभी मेरे भाई-बहन हैं। आइए, हम सब मिलकर संगठन के विस्तार, मजबूती एवं सम्मानित पत्रकार साथियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें।”
संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अर्पित कुमार को राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई दी है।
पत्रकार एकता ज़िंदाबाद!
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 9
Views This Month : 140
Total views : 29985