फतेहपुर उत्तर प्रदेश_
*सीएम योगी का बड़ा बयान*
फतेहपुर में सीएम ने माफियाओं को लेकर दिया बड़ा बयान


*देख सपाई बिटिया घबराई- सीएम योगी
एंकर- सीएम योगी ने मंच से माफियाओ को बड़ा संदेश दिया है उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार, याद करिए पहले दिन से कह रही है कि जिसने छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, तो मान करके चलिए कि उस माफिया के लिए दो ही जगह होगी। या तो जेल होगी और संपत्ति जो भी बाप-दादों के द्वारा कमाई गई संपत्ति होगी, उसको हम जप्त भी करेंगे। याद करना, हमने उन माफियाओं पर लगाम भी कसी है। बहुत सख्ती से लगाम कसी है। कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। अगर खिलवाड़ सपा की तरह, समाजवादी पार्टी की सरकार की तरह खिलवाड़ होता, तो यूपी के अंदर हम 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं दे पाते नहीं दे पाते यूपी के अंदर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम को हम लोग बढ़ावा नहीं दे सकते थे, बड़े-बड़े विकास के कार्यों को आगे नहीं बढ़ा सकते थे, बड़ा निवेश इसलिए नहीं आता था क्योंकि हर जगह कोई न कोई गुंडा और कोई न कोई माफिया हावी होकर के सरकार को चुनौती देता था।
वही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमने पहले दिन कह रखा था याद करिए समाजवादी पार्टी में एक नारा गूँजता था कि *देख सपाई, बिटिया घबराई’*। बहनों और भाइयों अब यह नहीं है। अब माफिया हो, पेशेवर माफिया हो, या बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ कोई गुंडा हो इनके लिए दो ही जगह है या जेल है या जहन्नुम है! इसके अलावा तीसरी कोई जगह नहीं है इनके लिए। सरकार ने जो घोषणा की, उसको प्रभावी ढंग से लागू कर रही है और बहनों और भाइयों! उसी को लागू करने के लिए आज मैं फतेहपुर में आपके बीच आया हूँ।
Users Today : 4
Users This Month : 117
Total Users : 20093
Views Today : 4
Views This Month : 146
Total views : 29991