लोकेशन रायबरेली
जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का

शुभारंभ
रायबरेली
एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए “मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ 21 सितंबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को पारंपरिक मूंज शिल्पकला में कौशल प्रदान कर उन्हें रचनात्मक एवं आजीविका उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, आईएएस, रहीं। इस अवसर पर उन्होंने महिला बंदियों को कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर प्रदान करने के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में अंजुलता, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली; बिश्व मोहन सिंह कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी ऊंचाहार; प्रभात सिंह, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, रायबरेली; हिमांशु रौतेला, जेलर, जिला कारागार, रायबरेली तथा पंकज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी ऊंचाहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






