बदायूं में नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़!
बदायूं के अलापुर थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मौके से 500 रुपये के 315 जाली नोट बरामद हुए।
बरामद नकली नोटों की कुल कीमत 1 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने नकली नोट बनाने के उपकरण, मोबाइल फोन और 6 अर्धनिर्मित जाली नोट भी बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नकली नोटों को असली नोटों के साथ मिलाकर बाजार में चलाते थे।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।







