कौशांबी:
तीन दिन से लापता फाजिल, परिजनों ने लगाई गुहार

कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज से फाजिल नामक युवक तीन दिन से लापता है। वह 7 अक्टूबर को अलीगंज गांव से अपनी ससुराल आया था। 8 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे मूरतगंज से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से युवक की तलाश कर सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिवार उसकी गुमशुदगी से परेशान है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।
अपील: फाजिल के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर नजदीकी थाने को सूचित करें।







