साधन सहकारी समिति के भवन मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री और घोटाले का बड़ा आरोप

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

साधन सहकारी समिति के भवन मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री और घोटाले का बड़ा आरोप

साधन सहकारी समिति के भवन मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री और घोटाले का बड़ा आरोप
साधन सहकारी समिति के भवन मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री और घोटाले का बड़ा आरोप

 

रायबरेली शिवगढ़ क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के समीप साधन सहकारी समिति में हो रहे मेंटेनेंस कार्य में भारी अनियमितता तथा घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सभासद प्रतिनिधि शिकायतकर्ता अरविंद मौर्य ने रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दिया शिकायती पत्र।

 

वि ओ –

दरअसल सभासद प्रतिनिधि अरविंद मौर्य ने बताया कि गांव की 25 से 30 साल पुरानी साधन सहकारी समिति खाद समिति की बिल्डिंग का मेंटेनेंस का कार्य शासन से लगभग 12 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है।लेकिन वही ठेकेदारों की मनमानी के आधार पर कार्य में मानक के विपरीत गंगा की जली बालू व सीमेंट मिलाकर और घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।जहां प्लास्टर में जानकारी के अनुसार 6:1 का अनुपात होना चाहिए वहां 10:1 और 12:1 का मसाला लगाया जा रहा है।जब अरविंद मौर्य ने ठेकेदार से इसकी शिकायत की तो ठेकेदार ने उल्टा शिकायतकर्ता को धमकाते हुए कहा कि आपको जहां शिकायत करना है कर दो मुझे किसी का डर नहीं है।

 

वि ओ –

वही शिकायतकर्ता अरविंद मौर्या ने बताया हो रहे कार्य के संबंध में उसने एसडीएम महाराजगंज जिलाधिकारी आईजीआरएस मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल एवं शिवगढ़ खंड विकास अधिकारी से इसकी शिकायत दर्ज कराई,लेकिन अभी तक मौके पर कोई भी जांच नहीं हुई।फिलहाल शिकायतकर्ता ने मांग की है मौके पर तकनीकी टीम भेज कर निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच लैब के माध्यम से कराई जाए और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुरक्षित कराया जाए। फिलहाल शिकायतकर्ता का कहना है कि गुणवत्ता की जांच कराई जाए ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग ना हो सके।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन