सड़क निर्माण पूरा होने पर गाजीपुर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ, हवन-आरती के साथ समापन

Share this post

सड़क निर्माण पूरा होने पर गाजीपुर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ, हवन-आरती के साथ समापन

सड़क निर्माण पूरा होने पर गाजीपुर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ, हवन-आरती के साथ समापन
सड़क निर्माण पूरा होने पर गाजीपुर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ, हवन-आरती के साथ समापन

 

प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में चला था सड़क सत्याग्रह,

गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग के बीच स्थित नौ मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

 

 

फतेहपुर। गाजीपुर–विजयीपुर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की ओर से गाजीपुर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ आयोजित किया गया। रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुए पाठ का सोमवार सुबह 11 बजे पूर्णाहुति, हवन एवं आरती के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में गाजीपुर–विजयीपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय तक सड़क सत्याग्रह, धरना-प्रदर्शन और अनशन किया गया था। जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से चले इस संघर्ष के बाद सड़क निर्माण पूरा होने पर समिति ने प्रभु श्रीराम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया।

 

 

 

इस धार्मिक आयोजन श्रृंखला के तहत सरकी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रेम शंकर मिश्रा एवं आचार्य श्रवण तिवारी के मार्गदर्शन में आशीष त्रिपाठी संयोजन करेंगे। इसके अतिरिक्त दिसंबर में कटरा मंदिर, जागेश्वर धाम, असोथर बरम बाबा, छंगा बाबा की कुटी, नरैनी सत्याग्रह चौराहा, बरम बाबा मंदिर बहेड़ा तथा विजयपुर चौकी स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पूजन-पाठ एवं अनुष्ठान किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से सड़क निर्माण की मनोकामना पूर्ण होने पर ईश्वर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में आयोजन संरक्षक श्रवण तिवारी, गणेश प्रसाद मिश्र,प्रेम शंकर मिश्रा, रामसागर अवस्थी, आशीष चंदेल, राजू तिवारी, पप्पू तिवारी, अंकित त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, पप्पू गुप्ता, पंकज सोनी, राम प्रसाद विश्वकर्मा, सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, प्रवक्ता देव त्रिपाठी, विकास सिंह राठौर, पुष्पेंद्र यादव, किशन गुप्ता, पिंटू सिंह, राहुल शुक्ला और अभिषेक सिंह चौहान सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन