लोग रह गए दंग जब रोड पर दौड़ता देखा हेलीकॉप्टर

लोग रह गए दंग जब मुजफ्फरनगर की सड़क पर दौड़ा देखा हेलीकॉप्टर

मुजफ्फरनगर में सूजडू चुंगी पर अचानक हेलीकॉप्टर खड़ा देख लोग हैरान हो गए। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगो की सड़क पर भीड़ जमा हो गई। रिक्शा चालक, कार चालक व बाइक चालको ने अपने वाहनों को रोककर इस मुजस्समे को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई जहां आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगो ने जब गौर से देखा तो दंग रह गए, सड़क पर कोई हेलीकॉप्टर नही खड़ा था बल्कि हेलीकॉप्टर की तरह दिखने वाली एक कार थी। लोग चलते हुए देख रहे थे कि आखिरकार यह अविष्कार किसने किया। आखिरकार यह दिमाग किसका था। इसी को लेकर चर्चा चल रही थी। वहा खड़े सभी लोग इसे देख रहे थे और सोच रहे थे। यह क्या है। यह भी बड़ी बात है कि उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले मुजफ्फरनगर में बड़े बड़े इंजिनियर निकल कर सामने आ रहे है, जो जनपद के लिए गर्व की बात है। इस अविष्कार से हमारे जिले का नाम रोशन होता है। इस नायाब कार में लगाई गई लागत 6 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसे दिलशाद नामक मैकेनिक ने बनाई है। यह गाड़ी बिजनौर निवासी व्यक्ति की है। यह हेलीकॉप्टर वेगनार कार को मोडीफाई करके तैयार की गई है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment