कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला लापता किशोर का शव
जनपद कानपुर देहात में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब दो दिनों से लापता किशोर का शव गांव के बाहर खेतों के पास बने कुएं में पड़ा हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रुपए के लेनदेन के चलते किशोर का अपरहण कर हत्या करके शव फेके जाने का आरोप लगाया है। वही घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव की। जहां के रहने वाले करन सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अनुज यादव दो दिन पहले लापता हो गया था। जिसके बाद कल रूरा थाना पुलिस ने लापता किशोर के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। वही आज गांव के बाहर खेतों के पास बने कुएं में आज लापता अनुज का शव पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर के परिजनों ने गांव के कुछ लोगो पर रुपए के लेनदेन के चलते किशोर का अपहरण कर उसकी हत्या करने और हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है।
वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की माने कि किशोर के लापता होने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी थी। आज उसका शव कुएं में पड़ा हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई तेजी से की जा रही है। किशोर की रुपए के लेनदेन के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से शुरू कर दी
है।







