दो सगे भाइयों ने की थी किसान की निर्मम हत्या

Share this post

दो सगे भाइयों ने इस वजह से की थी किसान की निर्मम हत्या…..पुलिस ने किया खुलासा

कानपुर देहात में बीती 25 जनवरी की रात खेतों पर बने नलकूप में अधेड़ किसान की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस की पूछताछ के दरमियान हत्या आरोपियों ने बताई ऐसी वजह जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान मामला रूरा थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव के मुजरा कोरियनपुरवा गांव का है जहां पर बीती 25 जनवरी की रात किसान राम प्रकाश उर्फ मंगली रोज की तरह फसलों की रखवाली करने के लिए निजी नलकूप पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाए दो सगे भाइयों ने किसान पर हमला बोल दिया और ईंट से कुचल कर किसान की निर्मम हत्या कर दी सुबह होने पर जब किसान अपने घर न पहुंचा तो परिजन उसे देखने खेत बने निजी नलकूप पहुंचे जहां पर उन्होंने देखा राम प्रकाश का रक्त रंजित शव नलकूप के भीतर पड़ा है जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई वहीं घटना से इलाके में सनसनी भी फैल गई कि आखिर कौन है जो इस तरह किसी किसान की निर्दयता पूर्वक हत्या कर सकता है मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किये और इस आधार पर जिले की स्पेशल टीम सर्विलांस टीम ने पड़ताल शुरू की और उन्हें सफलता हाथ लगी घटना में शामिल दो सगे अन्नू सिंह और आशीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और घटना का खुलासा करते हुए बताया नलकूप पर कब्जा करने को लेकर आरोपियों ने किसान राम प्रकाश उर्फ मंगली की हत्या की थी फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन