माननीय के सिक्स लेन भूमि पूजन के बाद भी हुआ भ्रष्टाचार

Share this post

जनपद बांदा माननीय के भूमि पूजन के बाद भी सिक्स लेन के कार्य में लापरवाही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा

उत्तर प्रदेश के बहराइच बांदा राज्य मार्ग संख्या 13 में चिल्ला रोड चौड़ीकरण को लेकर पी डब्लू डी के प्रांतीय खंड में रूट के निर्माण में फ़लौरी से मैन्युअल कार्य हो रहा है जबकि आर एम सी प्लांट लगा होना चाहिए जिसमें मिक्स होकर माल आता है, टेंडर में यह शर्त मेंशन है ,

वेट मिक्स प्लांट भी बांदा में नहीं लगा है जिससे शुरुआती दौर में गिट्टी सीमेंट के साथ मिक्स होकर डाली जाती है फिर उसके बाद सेट की जाती है यह दोनों प्लांट के बगैर कार्य को अंजाम देकर सरकार की आंखों में धूल झोंक जा रहे हैं जबकि फाइलों में टेंडर में पेमेंट के दौरान मेंशन है की वाइब्रेटर शुरू में भी चलाएंगे बीच में चलाएंगे और बाद में भी चलाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया जाता आखिर इसमें गलती ठेकेदार की है या संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारी की है या सिलेक्शन बैंड बनाने वाले अधीक्षण अभियंता की है जबकि पूरा कर ही नियम विरुद्ध कराया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में देखने के बाद यह ज्ञात हुआ की ठेकेदार द्वारा सीमेंट पीपीसी इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि इनको सीमेंट ओपीसी इस्तेमाल करनी चाहिए जिनका ग्रेड इस सीसी रोड के लिए वैलिड है

आपको बताते चलें कि जीरो टॉलरेंस वाली सरकार वर्तमान सरकार की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के इतनी शक्ति के बावजूद भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा इतना पैसा पास होने के बाद भी कार्य को सही रूप से नियम व तरीके से न कराया जाना पूर्ण साधन न होने के कारण फिर भी उच्च अधिकारियों को यह चीज नजर नहीं आती है सीधे ट्रैक्टर ट्राली से गिट्टी गिरना फिर लेवर के जरिए उसे सेट करना जिसको वीडियो और फोटो में देखा जा सकता है मैन्युअल कार्य को भी देखा जा सकता है कि किस ढंग से सड़क को बनाने का अंजाम दिया जा रहा है |

जबकि यह नियम बिल्कुल अवैध है फिर भी गांधी जी का सिक्का जिंदाबाद है|

खानापूर्ति की जा रही है नियमावली का पूर्णता पालन नहीं किया जा रहा जिस नियम के तहत कार्य को किया जाना चाहिए वह नहीं हो रहा है वहीं की मिट्टी खोदकर वहीं पर डाली जा रही है जितना मानक है उसे मानक को भी पूरा नहीं किया जा रहा ना ही वाइब्रेटर चलाया जा रहा ना ही लोहे का जाल बनाकर डाला जा रहा है सीमेंट की क्वालिटी भी बहुत ही थर्ड क्वालिटी कीहै जो मानक को पूरा नहीं करती है जबकी इसका भूमिपूजन

18.01.2024 को जलशक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद जी, मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी महोदया श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल जी एवं नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मालती गुप्ता बासू जी द्वारा संयुक्त रूुप से बहराईच-बांदा राज्य मार्ग सं0 13 (चैनेज 323.800) का चैडीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य का विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट चैराहे से मवई बाईपास चैराहे तक के भाग का चैडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य कराया जायेगा।

इस मार्ग की कुल लम्बाई 4.90 किलो मीटर व चैडाई 2×9 मीटर रहेगी तथा दोनों ओर 2.5 किलो मीटर लम्बे एवं कवर्ड नालों का प्रविधान किया गया है। स्वीकृत हुयी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1741.61 लाख है, जिसके सापेक्ष 870.80 लाख शासन द्वारा प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0 बांदा को अवमुक्त कर दिये गये

A

है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन