कानपुर देहात ,कार और डीसीएम की हुई भिड़ंत।
कार सवार पांच युवक हुये घायल।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के द्वारा दो घायल युवक शाहबाज उर्फ राजा, रिजवान निवासी अहरौली शेख भोगनीपुर को डॉक्टर राजवीर ने मृत घोषित किया।
घायल आदिल, फैज अनवर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
जबकि अमन के परिजन उसे निजी अस्पताल उपचार के लिये ले गये।
जिला अस्पताल से चिकित्सकों के द्वारा जिंताचनक हालत में फैज़ अनवर निवासी अहरौली शेख इस्लामाबाद को कानपुर रिफर कर दिया गया।
कानपुर ले जाते समय फैज़ अनवर की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही शुरू की।
मृतक शाहबाज उर्फ राजा की इंगेजमेंट से सभी लोग बिंदकी से वापस घर लौट रहे थे।
पूरा मामला भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सरायं गांव के समीप मुगल
रोड का है।







