गाली देना पड़ा महंगा ,3 लोगों ने मिलकर युवक की की थी हत्या

Share this post

कानपुर देहात में गाली देना पड़ा महंगा , 3 लोगो ने की थी युवक की हत्या । हत्या कर शव को कैनाल में था फेंका । पुलिस ने किया घटना का खुलासा, पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब हत्या की एक घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्तों में से एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से बिना नंबर प्लेट चोरी की बाइक के साथ घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्तों ने महज मृतक द्वारा गाली दिए जाने के चलते घटना को अंजाम दिया था । पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

दरअसल जनपद कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के अमराहट के पास कैनाल में एक औरैया के पाता के रहने वाले इमरान का रक्त रंजित शव बीते 10 फरवरी को मिला था। इमरान की पत्थर से हमला बोलकर हत्या कर उसके शव को कैनाल में भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस आलाधिकारियों ने घटना के जल्द अनावरण के निर्देश जिम्मेदारों को दिए थे। इसी के चलते आज अमराहट थाना पुलिस को सफलता हाथ लग गई और इमरान की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अमराहट थाना क्षेत्र के करियापुर के रहने वाले विनय बाबू और मनीष सिंह के साथ एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक और घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने महज मृतक इमरान द्वारा अभियुक्तों के साथ गाली गलौज करने के विरोध में हत्या की घटना को अंजाम दिया था।तीन लोगो ने की थी युवक की हत्या

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन