डीजी ने किया कानपुर देहात जेल का निरीक्षण

Share this post

डीजी जेल ने किया कानपुर देहात जिला कारागार का निरीक्षण

  1.  आज कानपुर देहात पहुंचे यूपी के डीजी जेल एस एन सावंत ने कानपुर देहात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला कारागार पहुंचने पर मौजूद गारद ने डीजी जेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया । इसके बाद डीजी जेल ने सबसे पहले बंदियों से मिलाई करने की जगह पर पर्ची काटने के स्थान और मुलाकात करने आने वालो के बैठने का स्थान और उनकी समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान डीजी जेल को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली । इसके बाद डीजी जेल एस एन सावंत ने जेल के अंदर पहुंच बंदियों के रहने खाने पीने और उनके स्वाथ्य

    सम्बन्धी व्यवस्थाओं को देखा । वही जिला कारागार में बंद कैदियों की शिक्षा व्यवस्था को भी देखा । साथ ही जिला कारागार में बने आवासों की हकीकत परखी । वही निरीक्षण करने पहुंचे डीजी जेल एस एन सावंत ने बताया कि जिला कारागार की व्यवस्था देखने आज आये है जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ाई के साथ लागू किया गया है या नही किया गया है आधुनिक इंस्टूमेंट क्या क्या उपलब्ध है या नही है । निरीक्षण के दौरान क्या कुछ कहा डीजी जेल ने सुनिए ।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन