कानपुर देहात मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखता…… लोकसभा का टिकट मेरी जेब मे है…. अकबरपुर बीजेपी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले का बड़बोलापन
लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती चल रही है प्रत्याशी लोकसभा का टिकट पाने के लिए शाम दाम दंड भेद सबका उपयोग कर रहे है उत्तर प्रदेश मे बीजेपी ने अभी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी नहीं की है मौजूदा सांसदों की सासे अटकी है किसको टिकट मिलेगा किसका कटेगा किसी को कुछ नहीं मालूम लेकिन कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले लोकसभा चुनाव का टिकट जेब मे होने दावा कर रहे है साथ ही दलील दे रहे है की मै मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखता
इससे पहले की हम आपको कानपुर देहात की 44-अकबरपुर लोकसभा का सूरते हाल बताए ज़रा अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले का बड़बोलापन सुन लीजिये सांसद देवेन्द्र सिंह भोले दावा कर रहे है की आगामी लोकसभा का टिकट उनकी जेब मे है और मोदी जी योगी जी और शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद भी उन्हें मिल चूका है सांसद देवेन्द्र सिंह भोले यही नहीं रुके बल्कि अपने बड़बोलेपन की दलील भी दे डाली कहा कि मै मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखता दरअसल 2014 मे भाजपा ने देवेन्द्र सिंह भोले को पहली बार अकबरपुर लोकसभा से चुनाव लड़ाया देवेन्द्र सिंह भोले ने जीत हासिल कि जिसके बाद 2019 मे देवेन्द्र सिंह भोले ने बीजेपी के टिकट पर दुबारा जीत दर्ज कि मौजूदा समय मे बीजेपी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले कि उम्र लगभग 70 साल है और वो आए दिन अस्वस्थ्य भी रहते है और भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने 70 पार वाले प्रत्याशियों के टिकट काटने का पहले ही संकेत दे दिए है बावजूद इसके भाजपा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले खुद जी ये दावा करते नहीं थक रहे है अब देखने वाली बात ये होंगी कि 70 साल के हो चुके देवेन्द्र सिंह भोले पर 2024 के चुनाव मे दांव लगाती है या फिर इस लोकसभा से कोई नया चेहरा उतारती है
अल
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 8
Views This Month : 139
Total views : 29984