परीक्षा देने जा रहे छात्र की वैन पेड़ से टकराई

Share this post

परीक्षा देने जा रहे छात्रों की वैन पेड़ से टकराई चार की मौत अन्य गंभीर रूप से घायल,

शाहजहांपुर में हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहे हैं छात्रों की वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा जानवर को बचाने के बाद यह हादसा हुआ है। घटना थाना कांट क्षेत्र के जरावन गांव के पास की है। जहां यूको वैन में सवार होकर हाई स्कूल के छात्र और छात्राएं जैतीपुर थाना क्षेत्र के लटूरी सिंह इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वैन के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद कार सड़क के किनारे खाई में पेड़ से टकरा गई। हादसे में हाई स्कूल के तीन छात्रों और एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को किसी तरह से वैन से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन