पीड़ित परिवार ने दिया धरना

Share this post

लोकेशन बस्ती

पीड़ित शिवचरन जिलाधिकारी परिसर में धरना देने पहुंचा जहां घंटों अनशन देने के बाद शिव चरण से एडीएम कमलेश चंद्र ने एक बार फिर न्याय का आश्वासन देकर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम को मौके पर बुलाकर निर्देश दिया,शिवचरन अपने बीवी बच्चों के साथ जिलाधिकारी परिसर में आमरण अनशन करने लगा मामले को बढ़ता देख अधिकारियों ने न्याय का भरोसा दिलाकर एक फिर उसे घर भेज दिया।

 

एक तरफ जहां योगी सरकार ये दावा करती है की हमारी सरकार चाहे अमीर हो या गरीब,चाहे जिस भी जाति धर्म का हो भेदभाव नहीं किया जाएगा लेकिन बस्ती जिले में सरकार के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है जहां न्याय न मिलने से पीड़ित शिवचरन को अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर कटने पड़ रहे हैं,न्याय न मिलने से आहत पीड़ित शिवचरन ने थक हारकर आमरण अनशन पर बैठने का फैसला लिया जिसके बाद आज जिलाधिकारी कार्यालय में बीवी बच्चों के साथ न्याय के लिए आमरण अनशन पर बैठ गया,अनशन पर बैठने के कुछ ही घंटों बाद अधिकारियों ने पीड़ित शिवचरन के परिवार को एक बार फिर आश्वाशन दे कर घर भेज दिया।

दरसल पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के कड़जा अजमतपुर का है जहां दबंगों द्वारा शिवचरन की जमीन पर कब्जा कर लिया गया बाद में कोर्ट द्वारा भी जमीन का मालिकाना हक शिवचरण के हक में हुआ,धारा 24 के पैमाईश के बाद पत्थर नसब का काम पूरा हुआ जिसके बाद दबंगों ने पत्थर को उखाड़ फेंका,तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया दुबारा फिर पत्थर नसब का काम पूरा हुआ फिर दबंगों ने उसे उखाड़ फेंका लेकिन दबंगों द्वारा कब्जा की गई जमीन को प्रशाशन कब्जा मुक्त नही करा पाई,पीड़ित शिवचरन का आरोप है की कोर्ट के आदेश के बाद भी हमें हमारी जमीन नही मिल पा रही है धारा 24 की पैमाईश होने के बाद 2 बार विपक्षियों ने पत्थर उखाड़ फेंक दिया था इसलिए आज हम सब यहां बच्चे समेत धरने पर बैठे हैं,एडीएम कमलेश चंद्र ने आश्वाशन दिया है की एक सप्ताह के भीतर हमे हमारी जमीन कब्जा मुक्त मिल जायेगी।

 

घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम शत्रुघन पाठक ने बताया की एक प्रार्थना पत्र शिवचरन द्वारा दिया गया जिसके बाद एडीएम सर द्वारा जो भी अनुपालन है उसको जल्द ही निस्तारण करने को बोला गया है,एडीएम सर द्वारा 7 दिन का समय दिया गया जो भी होगा बैठकर समझ कर के मामले का निस्तारण कराया

जाएगा।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन