एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share this post

एटा ब्रेकिंग

दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर दबोचे, कब्जे से नकदी और गहने किये बरामद,

खबर जनपद एटा से है जहाँ कोतवाली नगर एटा पुलिस को बडी सफलता मिली है,नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार किये हैं जो तालों की चाबी बनाने के बहाने घरों को निशाना बनाते थे,उनके कब्जे से 88200 रुपये व सोने के आभूषण (कीमत करीब 3.50 लाख रुपए) बरामद हुए हैं, मामले मैं बादी राजीव वर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गई कि उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा कुल 88200 रुपये व सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अज्ञात

पंजीकृत किया गया है,

थाना कोतवाली नगर एटा पर गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब 11.50 बजे गंजडुण्डवारा रोड धान मील के पास से दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी किए गए माल 88200 रुपये व सोने के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तथा तालों की चाबी बनाने का कार्य करते हैं। ये उत्तर प्रदेश में आकर अलग-अलग शहरों में जाकर गलियों आदि में घूम-घूम कर चाबी बनाने के नाम पर घरों की रैकी करते हैं।

साथ ही मौका पाकर मकान मालिकों की नजरों से बचते हुए चोरी कर लेते हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अन्य जनपदों तथा राज्यों में इस प्रकार के अपराधों का किया जाना स्वीकार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन