ब्रेकिंग कासगंज
हर्ष फायरिंग मैं लगी मासूम को
गोली,
निजी अस्पताल मे चल रहा इलाज,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर्ष फायरिंग होने पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है लेकिन हर्ष फायरिंग का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा। इसी के चलते आज कासगंज जनपद में घर में नव विवाहिता के आने पर हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई गोली एक मासूम के पेट में जा लगी, आनन फ़ानन मैं उसे कासगंज स्थिति एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां उसकी चिकित्सा चल रही है, योगी सरकार ने हर्ष फायरिंग को लेकर जनपद के प्रत्येक जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सख़्त आदेश दिए कि किसी भी तरह की कोई शादी समारोह या फंक्शन में हर्ष फायरिंग नहीं करेगा लेकिन आज कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में आज नरेश के पुत्र शिवेंद्र की शादी होकर आई थी इसी बीच परिवार के लोगों ने बहू के आगमन की खुशी के चलते फायरिंग कर दी इसी फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी हुई महिपाल की 8 वर्षी पुत्री दीक्षा को गोली लग गई ,गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो खून से लतपथ दीक्षा छत पर पड़ी हुई थी जिसे परिवार के लोगों ने कासगंज स्थित नीलम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जिसका उपचार चल रहा है,
आखिर जब प्रशासन के सख्त आदेश है कि कोई भी शस्त्र धारक यदि कारतूस खरीदेगा तो उसे चलाई गई गोली का हिसाब देना होगा और चली हुई गोली का खोखा जमा कराना होगा, तो फिर किस तरह ये गोलियां चलाई जाती हैं और कौन इनका हिसाब देता है, कहाँ से खोखे आते हैं जो इनको नए कारतूस दिलाते हैं ,ये जांच का विषय हैं
और महत्वपूर्ण भी हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव बिल्कुल नज़दीक है ऐसे मैं अगर अवैध असलहो का कहीं प्रयोग होता है तो उसके लिए जरूरी है कारतूस।







