पिकअप कार ने स्कूली बच्चों से भरी ई रिक्शा में मारी टक्कर छात्रा सहित दो की मौत
जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में घर से स्कूल और कामकाज पर जाने के लिए निकले स्कूली बच्चे और ग्रामीण भयंकर हादसे का शिकार हो गये। बच्चों और ग्रामीणों से भरी ई रिक्शा में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। हादसे में एक स्कूली छात्रा और एक अन्य युवक की मौत हो गई
जबकि रिक्शा चालक सहित चार बच्चे गंभीर बताये गये हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
दरअसल शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर से स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य ग्रामीणों को लेकर शाहपुर आ रहा ई रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि जब ई रिक्शा चालक क्षेत्र के बसी-आदमपुर मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गये और ई रिक्शा सड़क किनारे खाई की में पलट गई। इस दुखद हादसे में ई रिक्शा में सवार कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से एक छात्रा वर्णिका के सहित एक अन्य व्यक्ति नाजिम की मौत हो गई। ई रिक्शा चालक सहित अन्य घायलों को पहले शाहपुर सीएचसी भेजा गया, लेकिन गंभीर हालत में वहां से रिक्शा चालक और चार बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया।
Users Today : 8
Users This Month : 111
Total Users : 20087
Views Today : 9
Views This Month : 140
Total views : 29985